WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

IND vs AUS Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा के बल्ले से निकले पांच बड़े रिकॉर्ड, बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

T20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी वेस्टइंडीज और अमेरिका के पास है। जिसमें अब सुपरहिट के मुकाबले खेले जा रहे हैं। IND vs AUS जिसमें ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए मैच के दौरान भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से शानदार जीत की दर्ज किया। भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। भारत की ओर से इस मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए इस T20 मैच के पहले ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारत की ओर से विराट कोहली और रोहित शर्मा ओपन करने पहुंचे। विराट कोहली जीरो पर आउट हुए। वहीं कप्तान रोहित शर्मा के बल्ले से जोरदार 19 गेंद पर फिफ्टी पूरा किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 41 गेंद का सामना करते हुए 92 रन बनाकर आउट हुए और वह शतक पूरा नहीं कर सके। बता दे कि इस दौरान उनके बल्ले से 8 छक्के और 7 चौक देखने को मिले। इसमें रोहित शर्मा के शानदार पारी के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किया।

 

 

सबसे ज्यादा छक्के लगाए रोहित शर्मा ने

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 200 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने हैं। और ऐसा कोई भी नहीं कर पाया है।

सबसे अधिक छक्कों के साथ-साथ रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में सबसे अधिक रन बनाए हैं। बता दे की उन्होंने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को और भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली को अपने पीछे छोड़ दिया है।

 

T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे अधिक रन

1. रोहित शर्मा 4165 रन भारत की ओर से बनाए
2. बाबर आजम 4145 रन पाकिस्तान की ओर से बनाए
3. विराट कोहली 4103 रन भारत की ओर से बनाए
4. पॉल स्टर्लिंग 3601 रन आयरलैंड की ओर से बनाए
5. मार्टिन गुप्टिल 3531 रन न्यूजीलैंड की ओर से बनाए

T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा छक्के

1. रोहित शर्मा 200 छक्के लगाए (भारत)
2. मार्टिन गुप्टिल 173 छक्के लगाए (न्यूजीलैंड)
3. जोस बटलर 137 छक्के लगाए (इंग्लैंड)
4. ग्लेन मैक्सवेल 134 छक्के लगाए (ऑस्ट्रेलिया)
5. निकोलस पूरन 132 छक्के लगाए (वेस्टइंडीज)

T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा बतौर कप्तान मैच जीते

1. रोहित शर्मा 60 मैच में से 48 मैच जीते
2. बाबर आजम 85 मैच में से 48 मैच जीते
3. ब्रायन मसाबा ने 60 मैच में से 45 मैच जीते
4. ओएन मोर्गन ने 72 मैच में से 44 मैच जीते

 

T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत से सबसे ज्यादा तेज फिप्टी

1. युवराज सिंह ने 12 गेंद में अर्धशतक इंग्लैंड के खिलाफ डरबन 2007 में लगाया।
2. केएल राहुल ने 18 गेंद में अर्धशतक स्कॉटलैंड के खिलाफ दुबई 2021 में लगाया।
3. रोहित शर्मा ने 19 गेंद में अर्धशतक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ग्रॉस आइलेट 2024 में लगाया।

T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत से सबसे ज्यादा बतौर कप्तान स्कोर

1. क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ 98 रन 2010 में बनाया।
2. रोहित शर्मा ने 92 रन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2024 में बनाया।
3. क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 88 रन 2009 में बनाया।
4. केन विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन
2021 में बनाया।

T20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत से सबसे ज्यादा स्कोर

1. सुरेश रैना ने 101 रन बनाए साउथ अफ्रीका ग्रॉस आइलेट में 2010 में।
2. रोहित शर्मा ने 92 रन बनाए ऑस्ट्रेलिया ग्रॉस आइलेट में 2024 में।
3. विराट कोहली ने 89 रन बनाए वेस्टइंडीज के खिलाफ वानखेड़े में 2016 में।
4. विराट कोहली ने 82 रन बनाए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में 2022 में।
5. विराट कोहली ने 82 रन बनाए पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में 2022 में।

 

इसे भी पढ़ें 👉सोना चांदी के भाव में आई भारी गिरावट, खरीदने का मौका, जानें गोल्ड सिल्वर रेट टुडे 

इसे भी पढ़ें 👉सरसों की कीमत हुई स्थिर, सरसों के भाव कब तक बढ़ सकते हैं?, तेजी मंदी रिपोर्ट

Leave a Comment