WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर खरीफ फसल का पंजीकरण करने का तरीका | Meri Fasal Mera Byora Panjikaran Kaise Karen

किसानों को ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पर खरीफ फसल का पंजीकरण करने का तरीका | Meri Fasal Mera Byora Panjikaran Kaise Karen

 

Meri Fasal Mera Byora Panjikaran Kaise Karen | किसानों के द्वारा अपने खेतों में नरमा, कपास धान और बाजार आदि की बुवाई का कार्य शुरू हो चुका है और किसानों को जैसे ही अपनी फसल पकेगी वैसे ही बाजार में बेचने के लिए उन्हें ले जाया जाएगा। किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण करवाना बहुत ही आवश्यक है इसलिए हरियाणा के किसानों को बड़ी राहत वाली खबर है। कि अभी वर्ष 2024 के लिए खरीफ फसलों का पंजीकरण ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल को आरंभ कर दिया गया है।

Meri Fasal Mera Byora Panjikaran Kaise Karen

ऐसे में अब किसान अपनी फसलों का पंजीकरण बेहद आसानी तरीके से पोर्टल पर करवा सकते हैं। बता दे हरियाणा प्रदेश के किसान अपनी फसल सरकार को एमएसपी (MSP) यानी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए फसलों का पंजीकरण बहुत ही आवश्यक है। इसके साथ-साथ किसानों को प्रदेश सरकार के द्वारा जो भी योजना चलाई जा रही है। उसमें भी फसलों का पंजीकरण होना जरूरी है।

फसल पंजीकरण के लिए जरूरी दस्तावेज कौन से हैं

हरियाणा प्रदेश के किसान अपनी फसल का पंजीकरण मेरी फसल मेरा ब्यौरा में करवाने के लिए जो जो जरूरी कागजात की आवश्यकता होगी वह इस प्रकार से है
👇👇👇

(1). किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण में फैमिली आईडी होना आवश्यक है।

(2). खरीफ फसल में पंजीकरण करवाते समय आपके पास फैमिली आईडी लिंक मोबाईल नंबर होना चाहिए।

(3). किसान जिस भी फसल को अपनी भूमि में बोल रहा है उस जमीन का नक्शा या किला नंबर या मुरबा नंबर होना आवश्यक है।

(4). किसान का अपना आधार कार्ड ज़रूरी।

 

फसल ऑनलाइन कहां पर करें

Meri Fasal Mera Byora Panjikaran Kaise Karen | किसान अपनी आखिरी पर फसल का पंजीकरण करवाने के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपने मोबाइल से खुद ही कर सकते हैं। या इसके अलावा आप अपने आसपास के किसी भी सीएससी सेंटर (CSC) के द्वारा या अटल सेवा केंद्र के माध्यम से भी पंजीकरण करवा सकते हैं. अगर आप अपने मोबाइल से खुद अपनी फसल ऑनलाइन करना चाहते हैं । तो आपको अपने मोबाइल में fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर कर सकते हैं।

 

मेरी फसल मेरा ब्यौरा फसल का पंजीकरण करने की प्रक्रिया क्या है।

 

  • किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में आधिकारिक वेबसाइट https://fasal.haryana.gov.in/farmer/farmerhome पर जाए।
  • अधिकारी वेबसाइट के होम पेज पर आपको एक किसान अनुभाग लिखा हुआ दिखाई देगा। वहां पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा। वहां पर किसान पंजीकरण का लिंक होगा वहां पर दबाए।
  • और फिर आपको रजिस्ट्रेशन में दिए गए मोबाइल नंबर डालना है। और वहां पर एक कैप्चर दिया होगा वहां कैप्चर को डालकर और लॉगिन के लिए आगे बढ़े।
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने एक पेज ओपन होगा जो कि पंजीकरण के लिए आवेदन फॉर्म होगा। वहां पर अपने बैक खाताबुक , जमीन की जानकारी, नजदीक मंडी के बारे में जो भी जानकारी मांगी गई है उसे पूरी तरह अच्छी से जांच कर भरें।

 

  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट बटन दबाए
  • होम पेज से आप इसका एक प्रिंट निकालने का ऑप्शन आएगा वहां से प्रिंट निकाल सकते हैं।

 

फसल पंजीकरण से जुड़ी जानकारी प्राप्त करें 

 

 

Meri Fasal Mera Byora Panjikaran Kaise Karen | किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण करने के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करनी है। तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर के द्वारा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। या इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से या फिर टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या संबंधित खंड कृषि कार्यालय से संपर्क कर फसल की पंजीकरण की जानकारी प्राप्त करें।

 

 

इसे भी पढ़ें 👉सोना और चांदी की कीमतों में आई चमक, जानें आज गोल्ड सिल्वर लाइव रेट 

इसे भी पढ़ें 👉प्रदेश सरकार ने की बड़ी सौगात, महिलाओं के लिए एक और राज्य में लाडली बहना योजना शुरू 

इसे भी पढ़ें 👉केंद्र सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 14 फसलों के लिए MSP बढ़ाया

सोना चांदी व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉 यहां पर दबाएं

सरकारी योजना व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े 👉यहां पर दबाएं

Leave a Comment