आज 4 जून 2024 को लोकसभा चुनाव 2024 में वोटों की गिनती का कार्य चल रहा है। जिसमें Lok Sabha Election बीजेपी को देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बड़ा झटका लगा है।
Lok Sabha Election Results 2024: बता दे की भाजपा अकेले 272 के बहुमत को अभी तक नहीं पहुंच पाई है और करीब 30 सीट से पीछे चल रही है। वहीं वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी को हारने वाली भाजपा की प्रत्याशी स्मृति ईरानी को लेकर भी बड़ा झटका लगा है।
बता दें कि अमेठी से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा एक लाख से ऊपर की बढ़त बना चुके हैं। और यहां से स्मृति ईरानी चुनाव हार चुकी है। वही आधिकारिक ऐलान अभी भी बाकी है।
Also Read 👉 Gold Price Today: लोकसभा चुनाव मतगणना के बीच सोना और चांदी कीमतों में उछाल, जाने ताजा कीमत क्या रही